Breaking Newsदेश -विदेशस्लाइडर

भयावह: भारत, बांग्लादेश, नेपाल और म्यामांर में बाढ़ से 600 लोगों की मौत, दो करोड़ से ज्यादा प्रभावित…पांच लाख विस्थापित…

नयी दिल्ली। भारत, बांग्लादेश, नेपाल और म्यामांर में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से तकरीबन 6 सौ लोगों की मौत हो गई और 2.5 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बताया कि पांच लाख से अधिक लोग विस्थापित भी हुए हैं। भारत में, तीन सबसे प्रभावित राज्यों असम, बिहार और उत्तर प्रदेश में यूनिसेफ राज्य सरकारों के साथ मिलकर योजना और समन्वय समर्थन प्रदान करने के लिए काम कर रही है।



संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों और रेलवे के कारण कई इलाकों में पहुंच अब भी संभव नहीं है। बच्चों के लिए सबसे बड़ी जरूरत साफ पानी, बीमारियां फैलने से रोकने के लिए स्वच्छता संबंधी चीजों की आपूर्ति, खाद्य पदार्थों की आपूर्ति और विस्थापन केन्द्रों में बच्चों के खेलने के लिए साफ स्थान है। 
WP-GROUP

भारत में असम, बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में एक करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हैं, जिनमें 43 लाख बच्चे हैं। स्थिति के बिगडऩे से इन आंकड़ों के बढऩे की आशंका है। अकेले असम में बाढ़ से करीब दो हजार स्कूल क्षतिग्रस्त हुए हैं।

यह भी देखें : 

पीली साड़ी…अब सपना चौधरी के बाद भोजपुरी गाने पर थिरकी…TikTok पर मचा रहा धूम…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471