वायरलस्लाइडर

जानिए इस नेशनल हाईवे के बारे में… जहां रात 9 बजते ही थम जाते हैं गाडिय़ों के पहिए… पार होने सुबह तक का रहता है इंतजार…

क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में ही ऐसा नेशनल हाईवे है, जहां रात 9 बजते ही गाडिय़ों के पहिए थम जाते हैं और गाडिय़ों को पार होने सुबह 6 बजे तक का इंतजार करना पड़ता है। चौंकिए मत…पर ये सच है।

इस मुद्दे को लेकर गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में सवाल पूछा, जिस पर सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने लिखित जवाब में बताया कि रात्रि यातायात पर लगी रोक जारी रहेगी।



केरल और कर्नाटक को जोडऩे वाले नेशनल हाईवे -212 की पहचान अब नेशनल हाईवे 766 के रूप में बदल गई है। यह हाईवे कुल 212 किमी है. इस हाईवे पर रात में यातायात बंद करने के पीछे दुर्घटना में जानवरों की मौत की घटनाएं रहीं। कई शिकायतों के बाद दस साल पहले से रात्रिकालीन यातायात बंद है।

राहुल गांधी ने पूछा था कि बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-212 पर रात्रि यातायात पर प्रतिबंध लगा है. क्या केंद्र सरकार वन्यजीवों को परेशान किए बिना इस प्रतिबंध को हटाने के लिए किसी विकल्प पर विचार कर रही है।
WP-GROUP

लोकसभा में जवाब देते हुए सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि जिला कलेक्टर, चारमराज नगर, कर्नाटक ने राष्ट्रीय उद्यान से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक यातायात पर तीन जून 2009 को प्रतिबंध लगाया था, जिसे कर्नाटक उच्च न्यायालय ने नौ जनवरी 2010 को सही करार दिया था।

बाद में केरल के परिवहन विभाग ने विशेष अनुमति याचिका दायर कर कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सचिव सडक़ परिवहन और राजमार्ग की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था।



समिति की 18 फरवरी 2019 को आयोजित बैठक में बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान से गुजरने वाले हाईवे पर रात्रि यातायात पर लगी रोक जारी रखने का फैसला किया। क्योंकि यह वन्य जीव प्राणियों का मुख्य क्षेत्र है।

यह भी देखें : 

शादी के तीसरे दिन ही पत्नी को छोड़ गर्लफ्रेंड के साथ वक्त बिताने चला गया पति…पर क्रेडिट कार्ड ने खोल दिया सारा राज…

Back to top button