रायपुर। नगर निगम मुख्यालय रायपुर में शुक्रवार को मेयर इन कौंसिल की बैठक के पहले जमकर हंगामा हुआ। एक कर्मचारी ने निगम के सहायक राजस्व अधिकारी से किसी बात पर विवाद करते हुए उसकी पिटाई कर दी। इस घटना के दौरान निगम मुख्यालय में काफी देर तक हंगामा मचा रहा।
निगम मुख्यालय में आज एक तरफ जहां एमआईसी की बैठक कक्ष में महापौर प्रमोद दुबे सहित सभी एमआईसी सदस्य एवं अधिकारीगण बैठक शुरू करने की तैयारी में थे वहीं दूसरी ओर निगम मुख्यालय में पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारी संदीप सोहने और वहां के कर्मचारी विजय तांडी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान कर्मचारी विजय तांडी ने गुस्से में आकर संदीप सोहने की पिटाई तक कर दी।
इस मारपीट में संदीप सोहने के नाक पर चोट भी आई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय कर्मचारी विजय तांडी नशे की हालत में था। हालांकि विवाद का कारण क्या है इसके बारे में पता नहीं चल पाया है।
यह भी देखें :
रायपुर: फ्लाइट में यात्री की तबियत बिगड़ी…रायपुर एयरपोर्ट में कराया गया आपात लैंडिंग…
Add Comment