रायपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 27 जुलाई शनिवार को दोपहर 12 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई है। इसी दिन दोपहर 1 बजे प्रदेश पदाधिकारियों, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तथा मोर्चा संगठन-प्रकोष्ठ एवं विभाग के अध्यक्षों की अतिआवश्यक बैठक रखी गई है।
इन दोनों ही बैठकों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में राज्य की कांग्रेस सरकार के 6 माह के कार्यकाल के उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।
यह भी देखें :
Add Comment