Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ : 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन.के. सिंह ने की सीएम की तारीफ…कहा- सकारात्मक माहौल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे काम… कृषि क्षेत्र में कई अच्छे निर्णय लिए…शिक्षा-स्वास्थ्य में काफी काम करने जरूरत…

रायपुर। 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन.के. सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सकारात्मक माहौल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काम कर रहे हैं। खासकर कृषि क्षेत्र में उन्होंने कई अच्छे निर्णय लिए हैं।

श्री सिंह गुरुवार दोपहर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के आर्थिक और सामाजिक विकास पर हमने चर्चा की है। इस दौरान तमाम तरह के डेलिगेशन से मुलाकात हुई।



साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और तमाम विभागों के अधिकारियों से मुलाकात की है। उन्होंने कहा- सकारात्मक माहौल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ का पर कैपिटल इंकम काफी कम है। राष्ट्रीय औसत से काफी कम है। इस पर काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य में काफी काम करने की जरूरत में है। छत्तीसगढ़ को काफी करना होगा, यहां काफी चुनौती है।


WP-GROUP

यहां डेन्स फारेस्ट एरिया है। छग में जो लाभ हो सकता था स्माल फारेस्ट इंडस्ट्री से वो नही कर पाया। ट्राइबल पॉपुलेशन की सँख्या ज्यादा है। नक्सल समस्या भी एक बड़ी चुनौती है।

पिछले वित्त आयोग ने जो काम किया है उससे 13 आयोग से कुछ वृध्दि हुई थी। 15वें वित्त आयोग में और ज्यादा काम होंगे, जो समस्या हमने देखी है उसे जीएसटी काउंसिल के सामने रखेंगे।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : राशनकार्ड के लिए जम्मू और हिमाचल प्रदेश से लौट रहे पलायन करने वाले मजदूर

 

Back to top button
close