रायपुर। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ओएसडी रहे अरूण बिसेन की पत्नी जागेश्वरी बिसेन की पत्नी के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी द्वारा किए गए शिकायत पर जांच पूरी हो गई हैै।
जांच में जागेश्वरी बिसेन की नियुक्ति गलत पाई गई है। जांच के दौरान पाया गया कि जागेश्वरी बिसेन आईटी विशेषज्ञ के पद पर नियुक्ति के लिए पात्रता नहीं रखती हैं। इसके बावजूद एनआरडीए में उनका चयन किया गया था।
कुछ माह पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात कर अरूण बिसेन की पत्नी जागेश्वरी बिसेन का चयन नियम विरूद्ध किए जाने के संबंध में शिकायत की थी।
शिकातय के आधार पर सीएम भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव सुनील कुजूर को जांच का निर्देश दिया था। मुख्य सचिव सुनील कुजूर ने आवास एवं पर्यावरण विभाग की विशेष सचिव ने इस सिलसिले में एनआरडीए के सीईओ से जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। नियुक्ति को लेकर चार बिंदुओं में जांच की गई। जांच के दौरान जागेश्वरी बिसेन की नियुक्ति में अनियमितता बरते जाने का खुलासा हुआ हैं।
यह भी देखें :
Add Comment