छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

पूर्व CM रमन सिंह की तबियत ठीक…आज शाम की फ्लाइट से वापस रायपुर लौट रहे…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। मंगलवार रात को गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बताया गया कि मंगलवार रात 11 बजे रमन सिंह ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम लाया गया और मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिलहाल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश पुरी उनका इलाज कर रहे हैं। रमन सिंह दो दिन से दिल्ली में हैं। सोमवार को उन्होंने पीएम मोदी मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।





WP-GROUP

दूसरी ओर यह भी खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की तबीयत खराब होने की खबर पूरी तरह अफवाह थी। वह रूटीन चेकअप के लिए मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे थे। चिंता की कोई बात नहीं है उनकी तबियत ठीक है। आज शाम की फ्लाइट से वो वापस रायपुर भी लौट रहे हैं।

यह भी देखें : 

आज इन चार राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ…जानें बाकी के लिए कैसा रहेगा बुधवार…

Back to top button
close