Breaking Newsटेक्नोलॉजीट्रेंडिंगस्लाइडर

इतिहास रचने के लिए तैयार है ISRO… काउंट डाउन शुरू… चंद्रयान-2 सोमवार दोपहर 2.43 पर होगा लॉन्च….

अंतरिक्ष की दुनिया में हिंदुस्तान आज एक बार फिर इतिहास बनाने जा रहा है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO आज चंद्रयान-2 लॉन्च करेगा। इसका काउंटडाउन शुरू हो गया है और आज दोपहर 2.43 मिनट पर इसे लॉन्च किया जाएगा.



पहले ये लॉन्चिंग 15 जुलाई को होनी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसे अंतिम समय में टाल दिया गया था। आपको बता दें कि 15 जुलाई को हीलियम लीकेज के कारण टली थी लॉन्चिंग। चंद्रयान-2 का काउंटडाउन चल रहा है. 
WP-GROUP

अभी तक लीक्विड ऑक्सीजन की फिलिंग पूरी हो गई है, लीक्विड हाइड्रोजन की फिलिंग जारी है। चंद्रयान-2 के लॉन्च का काउंटडाउन जारी है. इस बीच ISRO लगातार लॉन्चिंग से पहले की प्रक्रिया के बारे में ट्वीट कर जानकारी दे रहा है।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ में फिलहाल अच्छी बारिश के आसार नहीं…

Back to top button
close