
कोरबा। सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के साथ अंडा देने के निर्णय पर भाजपा राजनीति कर रही है। सरकार ने कुपोषण को देखते हुए निर्णय लिया है। जिसको अंडा खाना है वह खाए और जिसे नहीं खाना है वह न खाए।
यहां सभी वर्ग के लोग रहते हैं। हम भी अंडा नहीं खाते। जिस उद्वेश्य से सरकार ने निर्णय लिया है वह सही है। टॉयलेट निर्माण में गड़बड़ी हुई है। स्वच्छ भारत के नाम पर केन्द्र सरकार ढिंढोरा पीट रही है।
लेकिन कई स्थानों पर छत तक नहीं है। ऐसे में इसका उपयोग कैसे होगा। सहज ही समझा जा सकता है। सांसद महंत शनिवार को कोरबा पहुंची।
कांग्रेस के धरना स्थल टीपी नगर चौक में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के फैसले से लोगों को चावल, मिट्टी तेल देने में समस्या आ रही है। सरकार से पूछूंगी कि ऐसा क्यों हो रहा है।
यह जनता के हक की लड़ाई है। जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी तो ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने रेत का अवैध उत्खनन के संबंध में कहा कि अगर कहीं गड़बड़ी हो रही है तो इसकी जांच होगी।
यह भी देखें :