नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2.30 बजे निगम बोध घाट पर किया जाएगा।
उनके पार्थिव शरीर कों निजामुद्दीन स्थित आवास पर आज सुबह 11.30 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। इसके बाद दोपहर 12 बजे उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के निगम बोध घाट पर तैयारी की जा रही है। राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट में सीएनजी में किया जाएगा। शीला दीक्षित के अंतिम संस्कार में वीवीआईपी मौजूद रहेंगे, जिसके चलते सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को दिल्ली स्थित एस्कॉर्ट्स अस्पताल में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। शीला 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं।
तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं 81 वर्षीय शीला दीक्षित कुछ समय से बीमार चल रहीं थीं। दिल्ली सरकार ने उनके सम्मान में 2 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2.30 बजे दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा।
यह भी देखें :
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे दिल्ली…शीला दीक्षित को दी श्रद्धांजलि…
Add Comment