Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे दिल्ली…शीला दीक्षित को दी श्रद्धांजलि…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई दिल्ली पहुंच कर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर, दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।




मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शीला दीक्षित का कल एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में 81 वर्ष की उम्र में इलाज के दौरान निधन हो गया था। वे 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।
WP-GROUP

मुख्यमंत्री ने शीला दीक्षित के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनके परिजनों को दुख की घड़ी में शोक सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ज्ञातव्य है कि स्व. शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब प्रांत के कपूरथला में हुआ था। वे 1984 से 1989 तक उत्तरप्रदेश के कन्नौज संसदीय क्षेत्र से सांसद थीं।

यह भी देखें : 

सात राशियों को हो सकता है मुनाफा…बाकी पांच जानें कैसा रहेगा दिन…

Back to top button
close