3 लाख के ईनामी समेत दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया समर्पण…

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 2 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। समर्पित नक्सली में एक नक्सली हिड़मा मंडावी भैरमगढ़ एरिया कमेटी अंतर्गत सप्लाई टीम प्रभारी एवं कृषि विकास अध्यक्ष के रूप में सक्रिय था।
हिड़मा मंडावी 1997-98 से नक्सली संगठन से जुड़कर कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। छत्तीसगढ़ शासन ने हिड़मा पर 3 लाख रुपये का ईनाम भी घोषित रखा था।
वहीं मंगू मंडावी मलंगीर एरिया में सीएनएम सदस्य के रूप में सक्रिय था। माओवादियों के खोखले विचारधारा से तंग आकर आज दोनों नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव के सामने आत्मसमर्पण किया। समर्पित दोनों नक्सलियों को दंतेवाड़ा एसपी द्वारा 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदाय की गयी।
यह भी देखें :
BIG BREAKING: वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन…