नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया। वह 81 साल की थीं. वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। उनके नेतृत्व में लगातार तीन बार कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार बनाई।
वह सबसे लंबे समय (15 साल) तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। कांग्रेस की कद्दावर नेता रहीं शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। शीला दीक्षित साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं।
शीला दीक्षित 11 अप्रैल 2014 से 25 अगस्त 2014 तक केरल की राज्यपाल भी रहीं। 10 जनवरी को उन्हें दिल्ली कांग्रेस चीफ बनाया गया था। 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश की कनौज लोकसभा सीट से सांसद थी।
2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सीएम प्रत्याशी बनाया था। उन्हें यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का काफी करीबी माना जाता था। 1986 से 1989 तक केंद्र में मंत्री थी।
यह भी देखें :
Add Comment