Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन आज…सभी जिला मुख्यालयों में जुट करें हैं कांग्रेसी…

रायपुर। केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ आज 20 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस धरना-प्रदर्शन करेगी। साथ ही प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर मोदी-शाह-योगी का भी धरना प्रदर्शन में विरोध किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में मिट्टी तेल के कोटे में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कटौती पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि और बढ़ती महंगाई, धान के समर्थन मूल्य में मात्र 3.7 प्रतिशत की वृद्धि और दाल भात केंद्रों, छात्रावासों के चावल के कोटे में कटौती को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के छत्तीसगढ़ विरोधी, गरीब विरोधी, किसान विरोधी फैसलों के खिलाफ आज सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी में है।



प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधि प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, जिला संगठनों के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी मोर्चा संगठनों युवा, कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी प्रकोष्ठो और विभागों के पदाधिकारी कार्यकर्ता और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन में 20 जुलाई शनिवार को शामिल होकर केंद्र की मोदी सरकार के किसान विरोधी, गरीब विरोधी, महिला विरोधी और छत्तीसगढ़ विरोधी रवैया के खिलाफ हुंकार भरेंगे।
WP-GROUP

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी जिला कांग्रेस इकाईयों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम स्थल के फोटो धरना प्रदर्शन के तत्काल बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भेजा जाए। इस अवसर पर उपस्थिति रजिस्टर को भी प्रदेश कार्यालय को व्हाट्सअप द्वारा भेजे जाने के निर्देश जिला कांग्रेस कमेटियों को दिए गए हैं।

यह भी देखें : 

CM भूपेश बघेल आज जाएंगे सोनभद्र…सभी कार्यक्रम किए रद्द…

Back to top button
close