Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर
CM भूपेश बघेल आज जाएंगे सोनभद्र…सभी कार्यक्रम किए रद्द…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जाएंगे। इसके लिए सीएम ने आज से अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। ज्ञात हो कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कल मिर्जापुर जा रही थी।
प्रियंका गांधी वहां जमीन विवाद मामले में मारे गए सभी 10 लोगों के परिवार से मिलने वाली थी। तभी पुलिस ने कानून और व्यवस्था बिगडऩे का हवाला देकर उन्हें जाने से रोक दिया था।
जिसका विरोध करते हुए प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गई थीं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सोनभद्र में सीएम भूपेश बघेल प्रियंका गांधी से मिल सकते हैं। इसके अलावा मिर्जापुर भी पीडि़त परिवार से मिलने जाएंगे।
यह भी देखें :