छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

विधानसभा: प्रदेश में सूखे के हालात को लेकर सदन में हंगामा…भाजपा ने सत्र एक दिन बढ़ाकर चर्चा करने की मांग…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज किसानों के मुद्दे को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। शून्य काल में विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में सूखे के हालात को लेकर मामला उठाया। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, डॉ.रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने इस पर स्थगन लाकर चर्चा कराने की मांग की।

उनका कहना है कि प्रदेश में सूखे के हालात है, लेकिन सरकार की तैयारियां नहीं है। बिजली नहीं मिल पा रही है। किसानों का इसलिए धान की सिंचित नहीं हो पा रही। कृषि विभाग की क्या तैयारियां है, इसकी जानकारी यहां दिया जाना चाहिए।



भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा सत्र को एक दिन बढ़ाकर इस पर चर्चा की जानी चाहिए। वहीं धर्मजीत सिंह ने कहा किसानों का मामला बहुत गंभीर है।

छत्तीसगढ़ में आसन्न अकाल को देखते हुए, सत्र को एक दिन बढ़ाकर इस पर चर्चा कराइए। इससे सरकार को भी आईडिया मिलेगा। वहीं जनता को भी पता चलेगा सरकार क्या कर रही है।


WP-GROUP

पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह ने कहा आज सरकार के तरफ से पूरी जवाब आ जाना चाहिए। कृषि मंत्री है वो खुद ट्रैक्टर चलाते हैं। किसानों से जुड़े है। इस मामले में जल्द चर्चा किया जाए।

शिवरतन शर्मा ने कहा प्रदेश के कई हिस्सों में सोयाबीन खराव हो चुका है। सिचाई करना किसान चाहती है लेकिन पम्प ही खराब है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा प्रदेश के कई हिस्सा सूखा में । आज किसान को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया गया है। इस पर चर्चा किया जाए।

यह भी देखें : 

BIG BREAKING: सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रही प्रियंका गांधी बीच रास्ते से ही गिरफ्तार…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471