रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में आज कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने जांजगीर चांपा जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों के संचालन में अनिमितताओं को लेकर सवाल उठाया।
इस पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि 18 उचित मूल्य के दुकानों के खिलाफ शिकायत आई थी। जांच के बाद 11 की शिकायत सही नहीं पाई गई। 7 शिकायतों की जांच के बाद अनिमितता के बाद प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रदेश में जहां-जहां शिकायत आएगी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
इसी तरह भाजपा विधायक नारायण चंदेल ने जांजगीर चांपा में जिला खनिज न्यास मद विकास कार्य की राशि से संबंधित सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि जांजगीर-चांपा जिले में अप्रैल 2017 से मार्च 2019 के बीच जिला खनिज न्यास के विकास कार्य के लिए कितनी राशि स्वीकृत हुई है। स्वीकृत कितने कार्य प्रारंभ हुए हैं? और कितने कार्य अप्रारंभ ? इसका कारण क्या है?
इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवाब देते हुए बताया कि अप्रैल 2017 से मार्च 2019 के बीच जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से विकास कार्य के लिए 259.37 करोड रुपए स्वीकृत किया गया है। 646 का प्रारंभ हुए हैं। 130 कार्य अप्रारंभ। 130 कार्य इसलिए रोके गए कि वहां मांग नहीं, निविदा नहीं हुई है या अन्य कारण। केवल 7 कार्य पर ही रोके गए हैं।
सीएम भूपेश ने कहा डीएमएफ (डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फण्ड) के लिए अब जो समिति बनाई गई है, उसमें जिले के प्रभारी मंत्री हैं। साथ ही विधायक भी शामिल किए गए हंै, ताकि डीएमएफ की राशि का सही तरीका से उपयोग किया जा सके।
साथ ही जिला खनिज की राशि संबंधित ग्राम पंचायत में 50 फीसदी से अधिक राशि खर्च किए जाएंगे। हितग्राहियों को चिन्हित कर उन्हें लाभ पहुंचाया जाएगा। डीएमएफ की राशि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पेयजल पर खर्च करेंगे।
इसी प्रकार भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने फर्जी जाति प्रमाण पत्रों का मामला उठाया। उन्होंने पूछा उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने मंत्रालयीन सेवा के कितने अधिकारी/कर्मचारी के जाति प्रमाण पत्रों की जांच की गई? कितने फर्जी पाए गए?
इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि 57 अधिकारी/कर्मचारी के जाति प्रमाण पत्रों की जांच की गई। इनमें 06 का प्रमाणपत्र फर्जी करार दिया गया। शिवरतन शर्मा ने छानबीन समिति पर सवाल उठाते हुए सभी प्रकरणों की फिर से जांच कराने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा – किसी विशेष प्रकरण की जांच कराना हो तो आप हमें दे दीजिए। जांच करा लेंगे।
यह भी देखें :
Add Comment