छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रायपुर: छत्तीसगढ़ के चर्चित टीवी बाल कलाकार शिवलेख सिंह की सड़क हादसे में मौत…मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया…

रायपुर। राजधानी रायपुर के धरसीवां में हुए भीषण सड़क हादसे में बॉलीवुड के बाल कलाकार शिवलेख सिंह की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में उनके माता-पिता को गंभीर चोटें आई हैं।

शिवलेख बालवीर, संकट मोचन हनुमान और ससुराल सिमर का जैसे कई मशहूर टीवी शो के लिए काम कर चुके हैं। यह हादसा ट्रेलर और कार में जबरदस्त टक्कर से हुई है।
बाल कलाकार शिवलेख सिंह उर्फ अनु सिंह जांजगीर के नरियरा गांव का रहने वाला था।



कार में चार लोग सवार थे, पिता शिवेंद्र सिंह, मां लेखना सिंह, नवीन सिंह को गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां इलाज जारी है। पूरा परिवार कार में सवार होकर रायपुर आए हुए थे।

वापस रायपुर से बिलासपुर मार्ग घर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने देवरी के समीप कार को जोरदार टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं।


WP-GROUP

मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के टेलीविजन के तेजी से उभरते बाल कलाकार शिवलेख सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल बाल कलाकार के माता-पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करने और दुर्भाग्यवश कोई दुर्घटना हो जाने पर जीवन रक्षा के लिए सभी नागरिकों और प्रशासन के लोगों से त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग देने का आग्रह किया है।

यह भी देखें : 

कृषक लेकेश बाई ने बनाई राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान…मिला ”पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय कृषि पुरस्कार…पूरे प्रदेश के किसानों के लिए बनी प्रेरणा स्त्रोत

 

Back to top button
close