रितिक एक्स वाइफ सुजैन से फिर करेंगे शादी, बना रहे मन

मोस्ट वल्ड हैंडसम हंक और बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन अपनी फिटनेस को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। एक बार फिर बॉलीवुड की गलियारों में रितिक रोशन सुर्खियों में है,लेकिन इस बार ये फैशन या किसी लुक को लेकर नहीं,ब्लकि शादी की बात को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों के मुताबिक रितिक रोशन फिर से शादी करने वाले हैं। जी हां ये हम नहीं बॉलीवुड स्रोत कह रहे है कि रितिक रोशन घर वालों और अपने बच्चों के खातिर फिर से एक बार शादी कर सकते है। सबसे हैरानी की बात ये है कि वे किसी नई लड़की से नहीं ब्लकि अपनी एक्स वाइफ सुजैन के साथ ही दोबारा फैरे लगाने का मन बना रहे है।
बता दें कि रितिक रोशन अपने बच्चों की खातिर दोबारा शादी करने जा रहे हैं। वहीं साल 2013 से रितिक और सुजैन अलग रह रहे थे और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया था। कहा जा रहा है कि दोनों के तलाक का असर उनके बच्चों पर पड़ रहा है। मम्मी पापा के बीच हुए डिवोर्स की वजह से रिहान और रिदान काफी अपसेट रहने लगे है। दोनों बच्चे लोगों के साथ घुलने – मिलने में हिचकिचाते हैं। दोनों की दूरियों का असर रिहान और रिदान की पढ़ाई में नजर आने लगा है।