Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

बस्तर में मुठभेड़…DRG के जवानों ने दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया…एक को किया गिरफ्तार…हथियार बरामद…

दन्तेवाड़ा। गुनियापाल जंगल में नक्सलियों और डीआरजी के जवानों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। जिसमें जवानों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने 5-5 लाख के दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। जबकि एक महिला नक्सली के गिरफ्तार किए जाने की खबर है। घटना की पुष्टि दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने की है।

बताया गया रविवार की सुबह डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। उसी दौरान गुनियापाल के जंगल में उनका सामना नक्सलियों से हो गया। जवानों को करीब आता देख नक्सलियों ने फायरिग शुरू कर दी।



जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कारवाई की। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में सीएनएम अध्यक्ष दरभा डिवीजन देवा और एसीएम महिला नक्सली मंगली है। 
WP-GROUP

कोशी मांडवी सीएनएम सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। जवानों ने दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। उनके पास से 2 हथियार 303 रायफल और 1 हथियार भी बरामद किया है।

यह भी देखें : 

कार खाई में गिरी…5 लोगों की मौत…नहीं हो पाई है मृतकों की शिनाख्त…

Back to top button
close