छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: मासूम भाई-बहन की लाश कुएं में मिली…परिजनों को हत्या की आशंका…एक युवक पर शक…

कोरबा। शहर के नेहरूनगर भैंस खटाल बस्ती में आज चचेरे भाई बहन की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ये दोनों बच्चे शुक्रवार शाम से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद दोनों की लाश आज घर के आंगन के कुएं से बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।




मृतक बच्चों नेहा चौहान की उम्र 7 साल और आकाश चौहान की 6 साल है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर भैंस खटाल बस्ती में घटना की सूचना मिलने के साथ ही सनसनी फैल गई। अचानक इस तरह दोनों बच्चों की मौत से बस्ती में हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों ने एक युवक पर हत्या की आशंका जताई है। 
WP-GROUP

सूचना मिलने पर सीएसईबी चौकी प्रभारी जितेन सिंह यादव मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत का खुलासा हो पाएगा।

यह भी देखें : 

इस क्रिकेटर की पत्नी से हुई धोखाधड़ी…पहुंची थाने और…

Back to top button
close