रायपुर। मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता श्रीमती बिन्देश्वरी देवी बघेल के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने श्रीमती बघेल के निधन पर संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
मंत्रिपरिषद के सदस्यों में लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, वाणिज्य कर एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके शोकाकुल परिवारजनों को इस दु:ख की इस कठिन घड़ी से उबरने के लिए ईश्वर से संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता श्रीमती बिन्देश्वरी देवी बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. महंत ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने ईश्वर से प्रार्थना की है।
उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल एवं उनके शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि दुख के इस समय वे और उनका पूरा परिवार भूपेश बघेल और उनके परिजनों के साथ खड़ा है।
यह भी देखें :
Add Comment