
रायपुर। रायगढ़ निवासी याशी जैन यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर चढ़ाई 6 जुलाई को पूरी कर ली। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि 1 जुलाई को याशी ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंचे माउंट एलब्रुस पर चढऩा प्रारंभ किया था और लगातार 5 दिनों की चढ़ाई कि जिसमें अभ्यास सत्र भी शामिल है चढऩे के पश्चात 5642 मीटर ऊंचे शिखर पर चढ़ कर भारत देश का तिरंगा झंडा फहरा कर कामयाब हुई, याशी ने संकल्प लिया है कि वह विश्व के 7 महाद्वीपों के सबसे ऊंचे माउंट पर चढ़ेगी और भारत का तिरंगा लहरायेगी।
उसने अपने पहले प्रयास में ही यूरोप महाद्वीप के माउंट को फतह किया है, याशी रशिया के मास्को से होकर यात्रा प्रारंभ की थी। अब वह मंगलवार को भारत लौट रही है, प्रदेश को मिली इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने याशी को बधाई दी हैं।
यह भी देखें :