छत्तीसगढ़
संजय जोशी फिर बने माशिम के सदस्य

रायपुर। माशिम मंडल में बतौर सदस्य एक बार फिर संजय जोशी की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कार्यप्रणाली को छात्रोन्मुख करने में प्रभावकारी भूमिका अपने कार्यकाल में निभाई थी। स्कूल शिक्षा के पाठ्यक्रम में वैदिक गणित और महान भारतीय वैज्ञानिकों की जीवनी को शामिल कराने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। संजय जोशी को छात्र-छात्राओं से पालकों से भी संवाद की योजना के लिए जाना जाता है। श्री जोशी ने पिछले कार्यकाल में प्रश्न पत्रों के ब्लू प्रिंट सार्वजनिक किए गए, जिसका फायदा यह हुआ कि अब विद्यार्थी को यह पता रहता है कि किस पाठ से कितने अंक के प्रश्न आएंगे। विद्यार्थियों के लिए शुरु की गई काउंसलिंग में भी श्री जोशी की भूमिका महत्वपूर्ण रही थी।