छत्तीसगढ़स्लाइडर

मंत्री रूद्र कुमार गुरू ने विभाग को बनाया और अधिक पारदर्शी व जन उपयोगी…कार्यों का ब्यौरा और 20 लाख से कम की निविदाएं देख सकते हैं वेबसाइट पर…

रायपुर। पीएचई एवं ग्रामोद्योग मंत्री रूद्र कुमार गुरू ने अपने लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग के कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए अभिनव पहल किया है। उन्होंने सभी कामों का ब्यौरा के साथ निविदाओं की जानकारी विभाग के वेबसाइट में डाल दिया है। इसे आम जनता कामों की जानकारी खुद ही ले सकते हैं।

ज्ञात हो कि अब से पहले तक मात्र 20 लाख से निम्न स्तरीय निविदाओं का प्रकाशन केवल समाचार पत्रों में किया जाता था। लेकिन अब मंत्री रूद्र गुरू ने अपने समस्त निर्णय एवं कार्यों की निविदाएं, विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है।





WP-GROUP

यह निर्णय सभी निविदाकार एवं जल संबंधी समस्याओं एवं निविदाकर्ताओं की सूचनाओं के लिए किया गया है। समस्त निविदाओं की जानकारी लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग के विभागीय वेबसाइट पर देखी जा सकती है। यह पहल मंत्री रूद्र कुमार गुरू के विभागीय कार्यकलापों को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए किया गया है।
देखें…https://phed.cg.gov.in/tender-list

यह भी देखें : 

BREAKING- बजट : केंद्र सरकार का ऐलान- जारी होंगे…1,2,5,10 और 20 के नए सिक्के…बनावट ऐसी कि नेत्रहीन भी बता देंगे…

Back to top button
close