देश -विदेशवायरल

शादी के चौथे दिन दुल्हन ने चली ऐसी चाल…WhatsApp पर लोकेशन भेज प्रेमी को बुलाया…पति देखता ही रह गया और गहने सहित हो गई फुर्र…

जयपुर। एक दुल्हन के हाथों की मेहंदी के रंग अभी छूटे भी नहीं थे कि उसने अपना असली रंग दिखा दिया। दुल्हन अपने दूल्हे को धोखा देकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इतनी ही नहीं उसने साथ में लाखों रुपये के गहने भी ले गई। यह सनसनीखेज मामला राजस्थान के जयपुर शहर का है।

यह सनसनीखेज मामला राजस्थान के जयपुर शहर का है। जयपुर के गलता गेट के पास गणेश कॉलोनी निवासी वाले मनीष गुप्ता का विवाह रिया नाम की युवती से हुई थी। वह शादी के चौथे दिन ही अपने मूक-बधिर पति को ठेंगा दिखाते हुए प्रेमी संग भाग गई। भागने से पहले रिया ने अपने ससुराल के घर के बाहर की फोटो अपने साथी को वॉट्सएप से भेजी थी ताकि मकान की आसानी से पहचान हो सके।




फोटो भेजने के कुछ ही मिनट बाद दुल्हन का साथी कार से आया और गहनों से लदी दुल्हन को बैठाकर फरार हो गया। दुल्हन नंगे पैर ही कार में जाकर बैठ गई थी। उसके बाद दूल्हा और उसके परिजन संजय गुप्ता और बनवारी खंडेलवाल को खोज रहे हैं जिन्होंने शादी में मध्यस्थता की थी।

पीडि़त पति मनीष के बड़े भाई हनुमान के अनुसार, मनीष न तो बोल सकता था और न सुन सकता था। इस वजह से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। तब उनके पास ही रहने वाले बनवारी और संजय गुप्ता ने मनीष के शादी कराने की बात कही। इसके बाद जयपुर में ही संसार चंद्र रोड के पास एक होटल कुबेर में लड़की को देखने बुलाया। लड़की को लड़का और लड़के को लड़की पसंद आ गई। तब दोनों दलालों ने तत्काल शादी की बात कही।


WP-GROUP

24 जून को होटल में ही मनीष और रिया का वरमाला का कार्यक्रम हुआ। उसके बाद दोनों ने राजा पार्क इलाके में राम मंदिर पहुंच कर हिन्दू रीति रिवाज से शादी की और घर चले गए।27 जून को एक कार्यक्रम में मनीष के माता-पिता चले गए। वहां दोपहर में मनीष और रिया को भी जाना था।

रिया ने कार्यक्रम में जाने के लिए पूरे गहने पहने हुए थे। रिया ने भागने के लिए मेडिकल शॉप पर जाने को कहा तो मनीष के बड़े भाई हनुमान ने रोक दिया। तब लुटेरी दुल्हन ने ससुराल के बाहर का फोटो खींचकर वॉट्सएप पर अपने साथी को भेजा, जिसके साथ वह नंगे पैर ही गहनों के साथ फरार हो गई।

यह भी देखें : 

राज्य सरकार ने बढ़ाई सहायता राशि…जंगली जानवर के हमले से मौत होने पर अब मिलेगा 6 लाख…

Back to top button
close