मनोरंजन

नाजुक दौर पर हुआ था अर्जुन से लगाव: परिणीति

परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर छह साल बाद पर्दे पर साथ में वापसी कर रहे हैं। पिछली बार दोनों इशकजादे में साथ दिखे थे अब संदीप और पिंकी फरार में साथ दिखाई देंगे। दोनों ने अपना करियर लगभग एक साथ शुरू किया था और अब लगातार दो फिल्मों में साथ आएंगे। संदीप और पिंकी के बाद परिणीति और अर्जुन नमस्ते कनाडा की शूटिंग शुरू करेंगे।
परिणीति ने बताया कि वह अर्जुन के साथ उनकी बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। वह बताती हैं, अर्जुन लकी है जो उसे एक के बाद एक फिल्म में मेरे साथ काम करने का मौका मिल रहा है। अर्जुन का मेरे साथ ऐसा रिश्ता है कि मैं उसे लात मार सकती हूं और उससे कुछ भी कह सकती हू। वह भी मेरे साथ ऐसा कर सकता है। इसीलिए हम स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं।
परिणीति आगे बताती हैं, हम दोनों के बीच ऐसे वक्त लगाव हुआ जब हम दोनों के जीवन का नाजुक दौर था। फिल्म इश्कजादे के दौरान उसकी मां बीमार थीं और उस वक्त मैं एक ऐक्टर तक नहीं थी। अगर कोई उसके बारे में कुछ कहता है तो उसके लिए लडऩे वालों में मैं सबसे आगे होऊंगी। मैं उसके लिए खून भी कर सकती हूं। अर्जुन के बारे में कोई बुरा बोले, मैं सुन नहीं सकती क्योंकि अर्जुन को मैं अमर प्रेम करती हूं। अर्जुन कपूर के साथ अपनी दोनों फिल्मों में फर्क के बारे में परिणीति कहती हैं कि दोनों फिल्में बिल्कुल अलग हैं।

Back to top button
close