छत्तीसगढ़स्लाइडर

2 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार…हत्या, लूटपाट, आगजनी और बलवा जैसे कई मामले हैं दर्ज…

कांकेर। बडग़ांव जिला पुलिस बल और बीएसएफ 175वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने 2 लाख के ईनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ 2 थानों में 24 वारंट जारी है। नक्सली संगठन में सप्लाई कमांडर के रूप वर्ष 2005 से जुड़कर काम कर रहा था।

बता दें कि इससे पहले एसआईबी ने 27 जून को 8 लाख रुपए के ईनामी नक्सली मुईबा को धमतरी के जंगल से गिरफ्तार किया था। उसके बताए अनुसार गरियाबंद पुलिस ने बोरई पुलिस स्टेशन के कट्टीगांव जंगल से एक एके-47 रायफल, 28 राउंड गोली, तीन मैग्जीन और 2 लाख 47 हजार रुपये नगदी बरामद किया था।





WP-GROUP

15 सालों से नक्सली दल में सक्रिय माओवादी संगठन के मिलिट्री कंपनी के सदस्य सदाराम नेताम उर्फ सूरज को बडग़ांव थानांतर्गत ग्राम पिपली से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ हत्या, लूटपाट, आगजनी और बलवा जैसे कई मामले दर्ज हैं।

यह भी देखें : 

BIG BREAKING : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से दिया राहुल गांधी ने इस्तीफा… चार पेज की लिखी चिट्ठी…मोतीलाल वोरा के अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं जोरों पर…!

Back to top button
close