Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

BIG BREAKING : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से दिया राहुल गांधी ने इस्तीफा… चार पेज की लिखी चिट्ठी…मोतीलाल वोरा के अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं जोरों पर…!

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। राहुल गांधी ने अपने इस्तीफे को लेकर एक खुला पत्र लिखा है। इस पत्र को राहुल गांधी ने ट्वीट भी किया है।

उन्होंने लिखा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की मैं जिम्मेदारी लेता हूं. हमारी पार्टी के विकास के लिए जवाबदेही महत्वपूर्ण है. इस कारण से मैंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहना मेरे लिए गर्व की बात है।



पत्र में राहुल गांधी ने लिखा, कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर 2019 में मिली हार के लिए मैं जिम्मेदार हूं. हमारी पार्टी के भविष्य के लिए जवाबदेही जरूरी है. यही कारण है कि मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं।
WP-GROUP

वहीं राहुल गांधी के बाद कांग्रेस में पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाए जाने तक कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ सदस्य को अंतरिम अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

यदि ऐसा हुआ तो इस क्रम में मोतीलाल वोरा अभी वर्तमान में कांग्रेस के वरिष्ठतम सदस्य हैं, इसलिए उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं जोरों पर है। वहीं बताया जा रहा है कि पार्टी के संविधान में इस बात का जिक्र भी है कि अध्यक्ष के हटने के बाद वरिष्ठतम सदस्य को अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

गौरतलब है कि 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने नतीजों के दिन ही यह मंशा जाहिर की थी कि वे अपने पद से इस्तीफा देना चाहते हैं और हार के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं. इसके बाद से ही कांग्रेस के कई बड़े नेता उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे थे।

यह भी देखें : 

बड़ी खबर: अध्यक्ष को लेकर बरकरार है कांग्रेस का संकट…. किसी भी हाल में इस्तीफा वापस लेने के मूड में नहीं हैं राहुल गांधी…कही ये बात…

Back to top button
close