छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

विधानसभा मानसूत्र सत्र: गूंजा महाधिवक्ता नियुक्ति का मुद्दा…प्राचार्य-अध्यापकों की नियुक्ति, सड़क निर्माण और उद्योगों में श्रमिकों की मृत्यु पर गरमाया सदन…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन में पक्ष विपक्ष में जमकर तीखी बहस हुई। शून्य काल में सदन में काफी हंगामा हुआ। विधानसभा में आज भी वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री कवासी लखमा सदन से नदारद रहे।

जिसे लेकर विपक्ष ने इसे गलत ठहराया। सदन में आज सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, प्राचार्य व अन्य अध्यापकों की नियुक्ति, उद्योगों में दुर्घटनाओं में श्रमिकों की मृत्यु, महाधिवक्ता की नियुक्ति एवं सड़क मरम्मत सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस बीच कई बार महौल नरम-गरम होता रहा।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने उद्योगों में दुर्घटनाओं में श्रमिकों की मृत्यु पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि दिसम्बर 2108 से 20 जून 2019 के मध्य विभिन्न उद्योगों में हुई दुर्घटनाओं में कुल कितने श्रमिकों की मौत हुई है।



इसका जवाब देते हुए श्रम मंत्री शिव डहरिया ने बताया कि 45 श्रमिकों की मौत हुई है। इनमे से 39 ईएसआईसी में बीमित थे। 1 अधिकारी स्तर का पर्सनल बीमा था। 1 श्रमायुक्त से मुआवजा, 4 लोगों के आश्रितों पर मुआवजा प्रक्रियाधीन है।

उद्योगों में विस्फोटकों की बात को लेकर मंत्री डहरिया ने कहा उद्योगों में विस्फोटक का उपयोग नहीं होता है। इसका उपयोग खदानों में किए जाते हैं। इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने आपत्ति की।

उन्होंने कहा कि विस्फोटक उद्योगों में भी उपयोग किए जाते हैं। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने खूब हंगामा किया। आसन्दी के हस्तक्षेप के बाद मामला शान्त हुआ।

विधानसभा में लगातार आज दूसरे दिन भी वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री कवासी लखमा नदारद रहे। इसे विपक्ष के विधायक अजय चंद्राकर ने गलत ठहराया।
WP-GROUP

सदन में गूंजा महाधिवक्ता की नियुक्ति का मुद्दा
सदन में आज महाधिवक्ता की नियुक्ति का मुद्दा गूंजा। सत्ता पक्ष के नेताओं और सीएम भूपेश बघेल के बयानों से उतपन्न विरोधाभास को मुद्दा बनाते हुए महाधिवक्ता की नियुक्ति पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। आसंदी ने इस मामले पर विस्तृत चर्चा नहीं करने की बात कही। वहीं विपक्ष इस पर विस्तृत चर्चा चाहता है।

इसी प्रकार विधायक ननकीराम कंवर ने कोरबा जिला में सड़क मरम्मत कार्य की स्वीकृति राशि को लेकर सवाल किए। उन्होंने जानना चाहा कि 2015 से 2019 तक किस किस कार्य के लिए कितनी राशि व्यव की गई है।



इसका जवाब देते हुए मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। कार्य पूरा होने के बाद खर्च राशि बता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत भी हो जाएगी। साथ में कहा 15 साल का भोग तो हम भोग रहे हैं। वरना गाल जैसा चिकना आज सड़क होता।

सड़कों को लेकर गृह मंत्री से सवालों पर सवाल उठते रहे। प्रमोद कुमार शर्मा, रंजना डिपेंद्र साहू ने भी सवाल किया। आशीष छाबड़ा ने सिमगा से राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर सवाल किया। खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह ने मंदिर को लेकर सवाल किया। उन्होंने राजनांदगांव-खैरागढ़ नगर में मंदिरों को सरकारी ट्रस्ट में लाने की मांग की।

यह भी देखें : 

विधानसभा: पूर्व CM जोगी ने कहा…13 साल में 23 करोड़ खर्च होने के बावजूद एक भी शिक्षित नहीं हुए…इस पर मंत्री ने कहा…मामला कोर्ट में होने की वजह से प्राचार्य व अन्य अध्यापकों की नियुक्ति में दिक्कत…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471