नई दिल्ली। भारतीय बैंकों के 9 हज़ार करोड़ रुपये लेकर फरार शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई लंदन की अदालत में हो रही है। लंदन हाईकोर्ट मंगलवार को यह तय करेगी कि विजय माल्या के खिलाफ प्रत्यर्पण का जो आदेश जारी हुआ है, उसे रद्द किया जाए या नहीं। अगर विजय माल्या की ये अपील खारिज हो जाती है तो उसे अगले 28 दिनों के अंदर भारत लाया जा सकता है।
विजय माल्या के वकील ने अदालत को बताया कि ये केस भारत में शुरू हुआ, उन बैंकों को एयरलाइन की पूरी जानकारी थी उन्हें पता था कि उसकी कोई गारंटी नहीं है। वकील की ओर से कहा गया है कि जो भी डॉक्यूमेंट हैं, उनपर ऐसा कोई सबूत नहीं है कि उनकी जांच की गई है।
विजय माल्या के मामले की सुनवाई कोर्ट रूम नंबर 3 में हो रही है। विजय माल्या के वकील क्लेयर और आनंद दुबे कोर्ट में ही हैं। सुनवाई के लिए सिद्धार्थ माल्या भी अदालत पहुंचे हैं।
विजय माल्या को भारत वापस लाने के लिए एजेंसियां काफी दिनों से मशक्कत कर रही हैं, ऐसे में उनकी कोशिश है कि जल्द से जल्द उसे लाया जा सके। विजय माल्या ने प्रत्यर्पण को लेकर अपील की है, लेकिन अगर ये अपील रद्द भी होती है तो उसके पास अंतरराष्ट्रीय कोर्ट या फिर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग जाने का रास्ता होगा।
गौरतलब है कि लंदन की एक अदालत ने विजय माल्या को भारत से पैसों की धोखाधड़ी कर फरार होने के मामले में प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया था। इसी आदेश के खिलाफ उसने याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने उस मांग को ठुकरा दिया था।
आपको बता दें कि भारत के बैंकों से धोखाधड़ी के मामले में आरोपी विजय माल्या जांच के दौरान ही मार्च 2016 में लंदन भाग गया था। विजय माल्या को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार और भारतीय जांच एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन अभी तक सफल नहीं हो पाईं। दिसंबर 2018 में लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने माल्या को भारत भेजने का फैसला सुनाया था।
बीते दिनों विजय माल्या को वल्र्डडकप में टीम इंडिया का मैच देखते हुए भी देखा गया था, जहां पर उसे लोगों ने घेर लिया था। विजय माल्या को देखते हुए वहां मौजूद लोगों ने चोर-चोर के नारे भी लगाए थे।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि केस चलने के दौरान विजय माल्या को सार्वजनिक जगहों पर देखा गया हो, इससे पहले भी वह कई मौकों पर लंदन की सड़कों पर देखा जा चुका है।
यह भी देखें :
वनडे डेब्यू के 15 साल बाद भारत के इस खिलाड़ी को मिला WORLD CUP खेलने का मौका…
Add Comment