रायपुर। बिलासपुर के तिफरा के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता श्रीमती वंदना बारमाटे को मानदेय बढऩे से बड़ा सहारा मिला है। उन्होंने बताया कि शादी के एक साल बाद ही पति की मृत्यु हो जाने से उनपर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा था।
घर की सारी जिम्मेदारी उनके कंधे पर आ गयी। उनकी बेटी भी उस समय छोटी थी। उनकी 14 साल की बेटी ने इस साल 11वीं कक्षा में प्रवेश लिया है। घर के खर्चे और बेटी के भविष्य के लिये अब उन्हें पैसे जोडऩा है।
श्रीमती वंदना बताती हैं कि 11 साल पहले जब वह आंगनबाड़ी में आयी थीं, तब डेढ़ हजार रूपये मिलते थे। सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाने के बाद अब उन्हें साढ़े 6 हजार रूपये मिलेंगे।
यह राहत उनके लिए बहुत मायने रखती है। एक-एक रूपए का उनके जीवन में बहुत महत्व है। सरकार ने मानदेय में पंद्रह सौ रूपये बढ़ाकर उनकी बहुत मदद की है। उन जैसी कई कार्यकर्ताओं की चिंता करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह भी देखें :
Add Comment