छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रायपुर: संघर्ष के दिनों को याद कर भूपेश बघेल के छलके आंसू…मोहन मरकाम ने PCC अध्यक्ष के रूप में किया पदभार ग्रहण…

रायपुर। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में कोण्डागांव से विधायक मोहन मरकाम ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए मुखिया के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने संबोधन के दौरान काफी भावुक हो गए।

अपने संघर्षों के दिनों को याद करते हुए उसके आंसू छलक गए।प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक समारोह में कोण्डागांव विधायक मोहर मरकाम ने आज पीसीसी के नए मुखिया के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम सबने और खासकर कार्यकर्ताओं ने राज्य में कांग्रेस को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। राजीव भवन की नींव रखे जाने से लेकर उद्घाटन तक की एक-एक महत्वपूर्ण घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हम सब ने पाई-पाई जोड़कर राजीव भवन को खड़ा किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सिपाहियों की कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई और राजीव भवन तैयार हुआ। उन्होंने संघर्षों को याद करते हुए कहा कि राज्य में जब भाजपा सत्ता में काबिज थी तो कांग्रेसजनों को एक दिन में दो-दो आंदोलन करना पड़ता था।


WP-GROUP

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मोहन मरकाम के पीसीसी प्रमुख बनने से संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के दौरान मोहन मरकाम प्रत्येक यात्रा में शामिल होते थे। राज्य में कांग्रेस को फिर से खड़ा करने और मजबूत बनाने में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने और सभी जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने राज्य में भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेंकने में जो योगदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने असंभव कार्य को संभव कर दिखाया और आज उसी का परिणाम है कि राज्य में कांगे्रस की सरकार बनी है। प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने 2000 दिन पूरे किए हैं।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए और बड़ी खबर… बैंक जाने के झंझट से मिलेगी मुक्ति…घर बैठे ही मिलेगा पेंशन…फिर काहे का टेंशन…

Back to top button
close