रायपुर। राजधानी रायपुर से अब प्रयागराज (इलाहाबाद) के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है। आज शुक्रवार से यात्रियों को सीधे इलाहाबाद के लिए फ्लाइट मिलनी शुरू हो गई है।
इलाहाबाद तक जाने के लिए अब तक प्रदेशवासियों को केवल टे्रन और बस सेवा ही उपलब्ध था। इस दिशा में पहल करते हुए अब हवाई सेवा भी प्रारंभ कर दी गई है।
इलाहाबाद के लिए पहली विमान सेवा की शुरुआत निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो करने जा रही है। यात्रियों के लिए प्रत्येक दिन इस फ्लाइट की सेवा मौजूद रहेगी।
फ्लाइट में मिनिमम किराया 2 हजार रुपए रखा गया है। माना एयरपोर्ट में आज सुबह जैसे ही विमान ने लैंडिंग किया तो पानी के फौव्वारे से स्वागत किया गया।
यह भी देखें :
Add Comment