Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

BIG BREAKING: नक्सलियों के एम्बुश में फंस गए जवान…एक शहीद…क्रास फायरिंग में एक ग्रामीण की भी मौत…मुठभेड़ अभी भी जारी…

बीजापुर। जिले में नक्सलियों ने शुक्रवार की सुबह एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। वहीं क्रांस फायरिंग की चपेट में आने से एक ग्रामीण की भी मौत हो गई है। नक्सलियों ने जवानों को एम्बुश में फंसा कर हमला बोला है। घटना की पुष्टि एसपी दिव्यांग पटेल ने की है।




बताया गया कि आज सुबह जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। भैरमगढ़ के केशकुतुल के पास जवान नक्सलियों ने एम्बुश में फंस गए। एम्बुश में जवानों के फंसते ही नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।
WP-GROUP

इस बीच एक जवान को गोली लगने से वह शहीद हो गया। वहीं क्रॉस फायरिंग की चपेट में आने से एक ग्रामीण की भी मौत हो गई। मुठभेड़ अब भी जारी है। घटनास्थल के लिए बैकअप पार्टी रवाना किया गया है।

यह भी देखें : 

नक्सली कैंप को पुलिस ने किया ध्वस्त…एक घंटे तक चली मुठभेड़…हथियार समेत बड़ी मात्रा में सामान बरामद…कई माओवादियों के मारे जाने की आशंका…

Back to top button
close