क्राइमयूथवायरलस्लाइडर

छत्तीसगढ़: शादी के बाद भी युवक रखना चाहता था पूर्व प्रेमिका से संबंध…मना किया तो कर दिया ये काम…

रायपुर। युवक दो साल तक एक महिला के साथ प्रेम संबंध में था। इस बीच वह दूसरी महिला से शादी कर लिया। शादी के बाद भी वह अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ प्रेम संबंध रखना चाहता था।

इसके लिए वह बार-बार महिला को परेशान करता था। महिला ने इंकार किया तो वह उसके साथ गाली-गलौच करते हुए बेल्ट से मारपीट किया। महिला ने इसकी रिपोर्ट राजधानी के डीडीनगर थाने में दर्ज करवाई है।



सुन्दरनगर रायपुर निवासी महिला अपने पति को छोड़कर करीब 2 वर्ष से मायके में रह रही थी। उसी दौरान मोहल्ले के युवक मनोरंजन साहू निवासी भाटापारा बलौदाबाजार के साथ उसका प्रेम संबंध हो गया।

करीब दो वर्ष तक प्रेम प्रसंग चलने के बाद मनोरंजन साहू ने दूसरी महिला से शादी कर ली। उसके बाद महिला युवक से मिलना बंद कर दिया तो मनोरंजन साहू उसके घर जाकर अपने साथ चलने को कहा।
WP-GROUP

महिला जाने के लिए राजी नहीं हुई तो युवक उसके साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर बेल्ट निकालकर उसे बुरी तरह से पिटाई कर दिया। पिटाई से उसके शरीर पर गंभीर चोट आई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी देखें : 

BIG BREAKING : कांग्रेस प्रवक्ता की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या…जिम जा रहे थे तभी हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग…

Back to top button
close