Breaking Newsक्राइमदेश -विदेशवायरलस्लाइडर

बेइज्जती का बदला: छेड़छाड़ से रोका तो आरोपी ने लड़की की मां और चाची पर चढ़ा दी कार…मौत…परिवार के चार अन्य गंभीर…

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक लड़की से छेड़छाड़ का मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। एक दबंग पक्ष के आरोपी लड़के ने लड़की से छेड़छाड़ की। लड़की के भाई ने आरोपी लड़के को पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया।

बेइज्जती के बाद लड़की अपने घर पहुंचा और कार लेकर लड़की के घर वापस आया। जैसे ही लड़की के घरवाले बाहर निकले, आरोपी ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी। इस दौरान लड़की पक्ष की दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए।



यह वारदात एनएच-91 से लगे नए गांव चांदपुर की है। आरोप है कि गांव में रहने वाले एक परिवार की लड़की से गांव के एक दबंग पक्ष के लड़के नकुल ने छेड़छाड़ की। जिस पर लड़की के भाई ने मौके पर ही आरोपी लड़के को पकड़ कर थप्पड़ जड़ दिया और परिवार ने लड़की के साथ हुई घटना का जमकर विरोध किया।

सरेआम बेइज्जती के बाद आरोपी लड़का वहां से निकलकर अपने घर पहुंचा और अपनी कार लेकर वापस लड़की के घर के बाहर आकर खड़ा हो गया। जैसे ही लड़की के परिवार वाले खाने के बाद घर से बाहर निकले, तभी आरोपी ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं परिवार के चार अन्य लोग घायल हो गए है।
WP-GROUP

यह वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरा में दर्ज हो गई। पुलिस का कहना है कि पहले पीडि़त पक्ष ने घटना को दुर्घटना बताया था। उनके अनुरोध पर ही रात में दोनों मृत महिलाओं के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

अब पीडि़त पक्ष घटना के पीछे की वजह छेड़छाड़ बता रहा है। इस बात को तहरीर में बढ़ा कर जांच की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। चारों घायलों का उपचार बुलंदशहर जिला अस्पताल में चल रहा है। लड़की पक्ष की मृत महिलाओं की पहचान लड़की की मां संतो और चाची उर्मिला के रूप में हुई है।

लड़की का भाई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। लड़की पक्ष की दो महिलाओं की मौत के बाद पीडि़त परिवार का आक्रोश भड़क गया, जिसके चलते पीडि़त परिवार के लोगों ने दोनों शव हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने मामले को शांत करवाया है,लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है। आरोपी नकुल फरार हो गया है।

यह भी देखें : 

माथे पर सिंदूर, हाथों में मेहंदी…TMC सांसद नुसरत जहां…संसद में शपथ लेने पहुंचीं…मिमी चक्रवर्ती ने लोकसभा स्पीकर के पैर छूकर लिया आशीर्वाद…

Back to top button
close