नई दिल्ली। परिवारवालों से नाराज होकर कानपुर की एक युवती घर छोड़ कर दिल्ली आ गई थी। एक दिन स्टेशन में बिताने के बाद वह काम की तलाश कर रही थी। उसी दौरान दो युवकों ने उसे काम दिलाने का हवाला देकर अपने घर ले गए। वहां चार दिनों तक उसे बंधक बनाकर रखा गया।
इस दौरान दोनों भाइयों ने उसके साथ बारी-बारी से कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती के बलात्कार के आरोप में दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।युवती के साथ बलात्कार करने वाले आरोपियों की पहचान शतरुंध और भरत के नाम से हुई है। इनकी मां लाजपत नगर में एक चाय की दुकान पर काम करती है।
आरोप है कि ये दोनों भाई इसी दुकान पर आई युवती को अपने साथ घर ले गए। इसके इन्होंने बारी-बारी से युवती के साथ बलात्कार किया। पीडि़त युवती की उम्र 22 साल बताई गई है।
पीडि़त युवती के आरोप के मुताबिक वह 16 जून को अपने परिवारवालों से नाराज होकर कानपुर से दिल्ली आई थी। इसके बाद वह एक दिन निजामुद्दीन स्टेशन पर रूकी। अगले दिन 18 जून को युवती काम की तलाश में लाजपत नगर पहुंची, जहां वो एक चाय की दुकान पर बैठी थी।
यहीं उसकी दुकान पर काम करने वाली एक महिला से बातचीत हुई। इस दौरान महिला ने युवती को काम दिलाने का वादा किया।इसके बाद रात को महिला के दो बेटे दुकान पर आए और पीडि़त युवती को अपने साथ घर ले गए। जिसके बाद इन्होंने पीडि़ता के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।
इस दौरान आरोपियों ने पीडि़ता को घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया। आरोप है कि इन दोनों भाईयों ने पीडि़त युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती ने कई बार भागने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाई।
एक दिन जब दोनों भाई सो रहे थे तब यह युवती चुपके से घर से बाहर निकल गई। इसके बाद उसने पड़ोस में रहने वाले लोगों को मामले की जानकारी दी। जिसकी खबर लगते ही दोनों भाई घर छोड़कर भाग गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने इन दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि दोनों भाईयों ने चार दिन तक युवती के साथ अप्राकृति तरीके से शारीरिक संबंध बनाए।
यह भी देखें :
सेक्स क्राइम करने वालों का पोल खोल रही महिला…अब तक किया हजारों का पर्दाफाश…
Add Comment