छत्तीसगढ़स्लाइडर

मृतक महिला के कपड़े उतारे पुरूष कर्मी…परिजनों ने की आपत्ति…कहा यहां ऐसा ही होता है…जमकर हंगामा पुलिस में की शिकायत

रायपुर। चिकित्सकों द्वारा मरीजों के साथ दुव्र्यवहार करने का मामला सामने आता रहता हैं। लेकिन आज रामकृष्ण अस्पताल में उस वक्त जमकर हंगामा हुआ जब मृतक महिला के कपड़े को पुरुष स्टाफ द्वारा बदला गया।

मृतक के परिजनों ने इस बात पर आपत्ति जताई और जमकर हंगामा किया। इस मामले में पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची हुई थी। पुलिस ने परिजनों से लिखित शिकायत भी ले लिया है।

बताया गया है कि महिला प्रभा देवांगन का रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में पिछले कई दिनों से चल रहा था। इलाज के दौरान प्रभा ने आज दम तोड़ दी। प्रभा देवांगन की मौत के बाद रामकृष्ण केयर के पुरुष स्टाफ मृतक महिला के कपड़े बदलने लगे।





WP-GROUP

परिजनों ने इस बात पर आपत्ति दर्ज की। पुरुष स्टाफ ने कह दिया कि यहाँ महिलाओं के कपड़े भी पुरुष स्टाफ ही बदलते हैं। इसके बाद पुरुष स्टाफ और मृतक महिला के परिजनों के बीच जमकर कहा सुनी हुई। अब यह मामला पुलिस में चला गया हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही हैं।

यह भी देखें : 

IPSअफसर ने मारी गोली…रेप का आरोपी हुआ घायल…6 साल की बच्ची के साथ किया था बलात्कार

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471