वायरल

अचानक पुल के ऊपर से पेशाब करने लगा शख्स…निचे कई लोग हो गए घायल…जानें पूरा मामला…

पुल से पेशाब करने की वजह से ऐसी अफरातफरी मची कि कई लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया। ये मामला जर्मनी की राजधानी बर्लिन का है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बर्लिन में पुल से पेशाब करने की वजह से नीचे से गुजर रही टूरिस्ट बोट पर अफरातफरी मच गई। कई लोग घायल हो गए। इसके बाद रेस्क्यू वर्कर्स को बुलाना पड़ा।



घटना शनिवार शाम की है। बर्लिन फायर डिपार्टमेंट ने माना कि एक व्यक्ति के जैन्नोवित्ज पुल के ऊपर से पेशाब करने की वजह से टूर बोट में सवार कई लोग घायल हो गए।

dw.com की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद 4 लोगों को एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हमले का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
WP-GROUP

वहीं, सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना को लेकर गुस्सा जताया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बर्लिन में ऐसी घटना की किसी ने उम्मीद नहीं की होगी।

यह भी देखें : 

VIDEO: CCTV में कैद हुआ दुल्हन का धोका…शादी के 48 घंटे के भीतर ही प्रेमी संग बाइक पर भागी…

Back to top button
close