रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली प्रवास हैं। वहां उन्होंने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान संगठन को लेकर विस्तार से बात हुई।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर हैं। वे केन्द्री वित्त मंत्री द्वारा वित्त मंत्रियों की बुलाई गई बैठक में शामिल होने दिल्ली गए हुए हैं। सीएम श्री बघेल ने राहुल गांधी से मिलने के लिए टाइम मांगा था। राहुल गांधी आज शाम को सीएम से मुलाकात करने का टाइम दिया था।
राहुल गांधी से मिलने के बाद श्री पुनिया ने कहा कि राहुल गांधी जो भी निर्णय लेंगे वो उनका विवेक है। वे अध्यक्ष हैं और रहेंगे। हम अपने अध्यक्ष से मिलने आए हैं। जैसे पहले बात करते थे वैसे ही उन्होंने आज भी बात की। उनसे संगठन के विषयों को लेकर विस्तार से बात हुई है।
यह भी देखें :
Add Comment