छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

बर्खास्त 43 शिक्षक बहाल…हाईकोर्ट ने किया आदेश जारी…शालेय शिक्षाकर्मी संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला निगम आयुक्त से…

रायपुर। हाई कोर्ट ने बर्खास्त 43 शिक्षकों को बहाल कर दिया है। अब वे शिक्षक फिर से अपनी नौकरी कर सकते हैं। हाई कोर्ट से शिक्षकों को न्याय मिलने के बाद आज शालेय शिक्षाकर्मी संघ का प्रतिनिधिमंडल निगम आयुक्त से मिलकर जल्द बहाली करने की मांग की।

नगर निगम में वर्ष 2014 नगरीय निकाय के अंतर्गत 43 शिक्षकों की भर्ती की गई थी। कुछ दिनों बाद भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करते हुए सभी 43 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया था।



शालेय शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने सभी बर्खास्त शिक्षकों के साथ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, सभी पक्षों से सुनवाई के पश्चात हाई कोर्ट ने अपने आदेश में सभी 43 बर्खास्त शिक्षकों को बहाल करने का आदेश जारी किया है।

इसी तारतम्य में आज शालेय शिक्षाकर्मी संघ का प्रतिनिधि मंडल वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में निगम आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। साथ ही सभी बर्खास्त साथियों को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तलब कर मामले को संज्ञान में लिए।


WP-GROUP

साथ ही जल्द से जल्द हाई कोर्ट के आदेशानुसार सभी की बहाली की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।प्रतिनिधिमंडल में घर्मेश शर्मा, भानु प्रताप डहरिया, विजेंद्र तिवारी, हरबंस सोनवानी, मालती साहू, वचन क्वेत्र, गायत्री साहू, लक्ष्मी कुमार भट्ट, शैलेन्द्र पात्रे, नरेंद्र साहू, आदि शामिल थे।

यह भी देखें :

राजधानी का श्रीधाम मठ बना आकर्षक का केन्द्र…श्रीयंत्र से बनाया गया है पूरा गुंबद…43 तिकोने सभी में एक-एक शिवलिंग…अघोर महोत्सव 21 से…

Back to top button
close