क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: मामूली बात पर पति ने पत्नी की कर दी हत्या…अरोपी गिरफ्तार…

अभनपुर। मामूली बात पर पति ने अपनी पत्नी की टंगिया मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केन्द्री की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम केन्द्री निवासी रामचंद्र डहरिया सोमवार को अपने घर में काम कर रहा था।

वह मानसून आने से पहले घर की छत पर खपरैल सुधारने का काम कर रहा था। शाम को लगभग 4.30 बजे वह अपनी पत्नी बिराजो बाई को काम में सहयोग के लिए बुलाया। लेकिन पत्नी सहयोग करने से मना कर दी।

इतने में रामचंद्र आग बबूला हो गया और पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि घर में रखे टंगिये से रामचंद्र पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना स्थल पर की उसकी मौत हो गई।





WP-GROUP

कुछ देर बाद घटना की खबर गांव में फैल गई। रामचंद्र के घर में लोगों की भीड़ जमाा हो गई। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना अभनपुर पुलिस को दी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि मृतका के सात बच्चे हैं। जिसमें से एक सात माह दूधमुहा बच्चा भी है।

यह भी देखें : 

पुलवामा का बदला पूरा…जैश कमांडर सज्जाद बट ढेर…हमले के लिए दी थी कार…

Back to top button
close