VIDEO: लोकसभा में ड्रामा: साध्वी प्रज्ञा के शपथ में विपक्ष का हंगामा…संस्कृत में पढ़े शपथ के वचन…दो बार विरोध के कारण रुकना पड़ा…

नई दिल्ली। भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से शपथ ग्रहण के दौरान लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जैसे ही शपथ लेने पहुंचीं, विपक्ष के सदस्यों ने उनके नाम को लेकर आपत्ति जताई और हंगामा करने लगे।
प्रज्ञा सिंह ठाकुर संस्कृत में शपथ ले रही थीं, जैसे ही उन्होंने संस्कृत में अपने नाम का उच्चारण किया। विपक्ष ने इसका विरोध किया और कहा कि वे सिर्फ अपने नाम का ही उच्चारण करें।
साध्वी प्रज्ञा ने संस्कृत में कहा, मैं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर स्वामी पूर्णचेतनानंद अवधेशानंद गिरी लोकसभा सदस्य के रूप में…साध्वी प्रज्ञा अभी शपथ ले ही रही थी कि बीच में कुछ सांसदों ने टोका-टोकी शुरु कर दी।
लोकसभा में मौजूद अधिकारियों ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कहा कि वे अपने पिता का नाम भी लें, इस बीच विपक्षी सदस्य हंगामा करते रहे। हालांकि प्रोटेम स्पीकर ने कहा कि वे रिकॉर्ड चेक कर रहे हैं, कृपया शांति बनाए रखें। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जब दूसरी बार शपथ लेना शुरू किया तो एक बार फिर विपक्षी सांसद हंगामा करने लगे। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर बीच में रुक गईं।
इसके बाद लोकसभा के अधिकारी सांसदों के रिकॉर्ड से जुड़ी फाइल डॉ वीरेंद्र कुमार के पास लेकर गए। यहां पर उन्होंने रिकॉर्ड चेक किया। प्रोटेम स्पीकर ने साध्वी प्रज्ञा ने चुनाव अधिकारी द्वारा जीत का प्रमाण पत्र भी मांगा।
प्रोटेम स्पीकर बार-बार विपक्षी सांसदों को चुप कराते रहे। तीसरी बार में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पूर्ण रुप से शपथ ले सकीं। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीती हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को हराया था।
I am happy that she took oath in Sanskrit!
I am sad that a terror-accused took oath as an MP of India!#confused#BJP #sadhvipragya #LokSabha pic.twitter.com/nAPJwFA5g3— Nisarg Dhamecha (@nisargdhamecha7) June 17, 2019
यह भी देखें :