मेष
जो जैसा दिखता है वैसा होता नहीं है। किसी सीरियस रिलेशनशिप में न पड़े। रोमांस जीवन में वापस आएगा। प्रेमी के साथ खुशी के पल बिताएंगे। कोई मित्र धोखा दे सकता है। कार्य में नुकसान हो सकता है।
वृषभ
आज प्रेम के रिश्तों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी से दूरियां कम होंगी। विद्यार्थियों के लिए मौजमस्ती का दिन हैं। आज आप मानसिक रूप से स्ट्रॉग हैं। आपके द्वारा लिए गए फैसलों से जीवन में लाभ मिलेगा।
मिथुन
दिमाग की उथल-पुथल वैवाहिक जीवन में विवाद उत्पन्न कर सकती है। क्रोध के कारण ब्रेकअप हो सकता है एक से अधिक प्रेम-संबंध दूरियां बढ़ा सकती हैं। पति-पत्नी के बीच गलत भावनाएं रिश्तों में दरार ला सकती हैं।
कर्क
वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। घुटनों की तकलीफ से परेशान हो सकते हैं। यात्रा ज्यादा होंगी। लव लाइफ सही रहेगा। पत्नी से लाभ मिलेगा।
सिंह
मन विचलित रहेगा। मूड खराब रहेगा, अपने मन की बात अपने प्रेमी से मनवाकर रहेंगे। विदेश से कोई परिचित दोस्त आ सकता है। जिसके कारण जीवन में बढ़ोत्तरी आएगी। प्रेम के रिश्तों में समझदारी और सूझबूझ से काम लेंगे। लव पार्टनर से निकटता बढ़ेगी।
कन्या
अपने लव पार्टनर की भावनाओं को समझें। इससे आपके प्यार की डोर मजबूत होगी। कॉलेज के किसी मित्र से प्यार हो सकता है। पति-पत्नी के रिलेशनशिप में मधुरता बढ़ेगी। आप एक दूसरे के पूरक बनेंगे।
तुला
आज प्यार के रिश्तों में विश्वास और प्यार की कमी आएगी। लव पार्टनर से ब्रेकअप हो सकता है। आपको जरूरत हैं अपने अनैतिक रिश्तों को कन्ट्रोल में करने की। अपने लव पार्टनर के मन से अविश्वास की भावना को मिटाएं। प्रेम से काम लें।
वृश्चिक
विदेश से रिश्ता आ सकता है। प्रेम विवाह का पूरा योग बन रहा है। सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बीतेगा। आपमे आज गजब का आकर्षण रहेगा। जिस कारण प्रेमी आपके आसपास ही रहना चाहेगा। अपनी वाणी से सबका मन मोह लेंगे।
धनु
बच्चों से आज खुशखबरी मिल सकती है। इंटरव्यू में उन्हें सफलता मिल सकती है। संतान की इच्छा पूरी होगी। लव लाइफ और रिलेशन के लिए दिन बहुत अच्छा। सतर्क रहें पति-पत्नी के बीच झगड़े हो सकते हैं।
मकर
अपने प्रेमी से अगर विवाह करना चाहते हैं तो शुभ समय आ गया है। समझदार पढ़ा-लिखा जीवनसाथी मिल सकता है। माता-पिता की रजामंदी मिल सकती है। विवाहित दम्पत्तियों के लिए दिन नई खबर लाएगा। लवर के साथ मीटिंग तय होगी। मूवी का कार्यक्रम बनेगा।
कुम्भ
आज आप ज्यादा से ज्यादा समय प्रेमी के साथ बिताना चाहेंगे। हो सकता है वह किसी बात से आपसे नाराज रहे। लव रिलेशन में स्थिरता लाने के लिए आपको नरमी से पेश आना पड़ेगा। पत्नी से लाभ मिलेगा। माता की तबीयत खराब हो सकती है।
मीन
आपकी खूबसूरती पार्टनर को इम्प्रेस करेंगी। आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण हैं। मन में खुशी है, जीवनसाथी का साथ है। दिल में उमंग है। लवर के साथ डेट पर जा सकते हैं। बच्चों के साथ हॉलीडे पर जाने का कार्यक्रम बनाएंगे।
यह भी देखें :
महंगी गाडिय़ों में घूमने का शौक…मास्टर चाबी से उड़ाए पल्सर और बुलेट…अब जाएंगे जेल
Add Comment