Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर
रायपुर: नए कलेक्टर एस. भारतीदासन ने किया पदभार ग्रहण… अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं…

रायपुर। रायपुर के नए कलेक्टर आईएएस अफसर एस. भारतीदासन ने आज कलेक्टोरेट पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। ज्ञात हो कि श्री भारतीदासन 2006 बैच के आईएएस अफसर हैं और इसके बाद वे जांजगीर के कलेक्टर रह चुके हैं।
जांजगीर कलेक्टर के पद से हटने के बाद वे राज्य के अतिरिक्त उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी थे और यहां भी उन्होंने अपना काम पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा किया।
राज्य सरकार ने उनकी लगन और मेहनत को देखते हुए अब उन्हें राजधानी रायपुर का कलेक्टर बनाया है। श्री भारतीदासन ने आज कलेक्टोरेट पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कलेक्टोरेट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी है।
यह भी देखें :
SBI में FD करवाने जा रहे हैं तो पहले जरूर पढ़ें ये खबर…नियमों में होने जा रहा है बड़ा बदलाव…