रायपुर। प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से लोग हालाकान हो गए हैं। लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। मानसून के इंतजार में लोगों का एक-एक दिन बड़ी मुश्किल से कट रहा है।
में अभी विलंब बताया जा रहा है। राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहेगा। इस दौरान राज्य के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है।
इधर गुजरात में आए भीषण चक्रवाती तूफान हवा के असर से दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर पड़ गया है। मानसून के अब 20 जून के बाद प्रदेश में दस्तक देने की संभावना है।
मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो प्रदेश में इस समय एक बार फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राज्य के कुछ इलाकों में इस समय लू के हालात बन गए हैं और अधिकतम तापमान का आंकड़ा एक बार फिर से 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है।
इधर मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम के मुख्यत: शुष्क बने रहने तथा कुछेक स्थानों पर स्थानीय प्रभाव से गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना जताई है।
इधर कल पूर्व-पश्चिमी द्रोणिका जो कि उत्तरी पाकिस्तान से लेकर गांगई क्षेत्र तक बनी हुई थी, आज पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल के गांगई क्षेत्र तक ऊपरी हवा में 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय बना हुआ है।
इधर गुजरात में आए चक्रवाती तूफान हवा के असर से दक्षिण-पश्चिम मानसून भी कमजोर पड़ गया है। इसके पहले आए तूफान फैनी की वजह से मानसून विलंब से केरल तट पर पहुंचा था।
अब गुजरात में आए भीषण तूफान के चलते मानसून एक बार फिर से कमजोर पड़ गया है। पूर्व में मानसून के 18 जून तक प्रदेश में दस्तक देने की संभावना जताई गई थी।
लेकिन अब इसमें और विलंब हो सकता है और 20 जून के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मानसून कब तक प्रदेश में दस्तक देगा।
बहरहाल आज राजधानी रायपुर में 44.2 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है। इसी तरह अंबिकापुर में भी 44.2, बिलासपुर में सबसे अधिक 46.2, पेण्ड्रारोाड में 42.5 तथा जगदलपुर में 39.6 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है।
यह भी देखें :
रायपुर: नए कलेक्टर एस. भारतीदासन ने किया पदभार ग्रहण… अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं…
Add Comment