रायपुर। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालते ही पूर्णचंद पाढ़ी के खिलाफ अन्य कार्यकर्ता लामबंद हो गए हैं। पाढ़ी की नियुक्ति को लेकर दिल्ली में शिकायत की गई हैं। वहीं प्रदेश के यूथ कांग्रेस के सभी दूसरे बड़े नेताओं ने कोको पाढ़ी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री और तीन उपाध्यक्षों सजमान बाघ, चाकेश्वर गडपाले और रेणु मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन्होंने सीधेे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर शिकायत की है और मांग की है कि इस नियुक्ति को रद्द किया जाए।
शिकायत में पूर्णचंद पाढ़ी द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी और चुनावी प्रक्रिया का पालन न करने का हवाला दिया गया है। इस मामले में तीनों की दलील है कि उमेश पटेल की जगह अगर किसी को प्रदेश अध्यक्ष बनाना था तो राहुल गांधी के सिस्टम यानि चुनकर आए किसी पदाधिकारी को बनाना था।
गौरतलब है कि कोको पाढ़ी से पहले उमेश पटेल चुनाव जीतकर प्रदेश अध्यक्ष बने थे। उनके मंत्री बनने के बाद कोको पाढ़ी की नियुक्ति अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने की है। गड़पाले ने कहा कि उन्होंने पार्टी के अंदर अपनी बात रखी है।
उम्मीद है कि न्याय होगा। ज्ञात हो कि कोको पाढ़ी को विधानसभा चुनाव से पहले उमेश पटेल की जिम्मेदारियां को देखते हुए कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वे लंबे अंतराल के बाद नियुक्त किए गए पहले पदाधिकारी थे। उनके साथ महेंद्र गंगोत्री को भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
यह भी देखें :
डॉ. एस भारतीदासन होंगे रायपुर के कलेक्टर…जांजगीर चांपा और सूरजपुर में संभाल चुके है जिम्मेदारी
Add Comment