छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

डॉ. एस भारतीदासन होंगे रायपुर के कलेक्टर…जांजगीर चांपा और सूरजपुर में संभाल चुके है जिम्मेदारी

रायपुर। प्रशासनिक सर्जरी के दौरान राजधानी कलेक्टर डॉ. बसवराजू को सरकार ने मंत्रालय भेज दिया। वहीं रायपुर कलेक्टर पर असमंजस बना हुआ था कि कमान किसे मिलेगी क्योंकि रायपुर की कलेक्टरी के लिए दर्जनों नाम सरकार के समक्ष थे।

वहीं इस दौड़ में सबसे आगे डॉ. एस भारतीदासन को बताया जा रहा था। बुधवार को निकले आदेश में भारतीदासन को ही जिले की कमान दी गई हैं। उन्हें राजधानी रायपुर का नया कलेक्टर पदस्थ किया है।





WP-GROUP

वे जांजगीर और सूरजपुर के कलेक्टर रह चुके हैं। एस भारतीदासन नागरिक आपूर्ति निगम में भी पदस्थ रहे हैं।उन्हें रायपुर कलेक्टर बनाने से पहले राज्य सरकार ने उनकी सेवां निर्वाचन आयोग से वापस ली है।

यह भी देखें : 

VIDEO: रायपुर: कोको पहाड़ी के पदभार संभाल…युवा कांग्रेसियों को करना होगा विरोधी दलों से मुकाबला…

Back to top button
close