रायपुर। मौसम विभाग ने प्रदेश में दूसरी बार लू का अलर्ट जारी किया है। हालांकि यह अलर्ट आगामी 48 घंटों के लिए है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून की रफ्तार अभी धीमी है जिसके दस्तक देने में करीब सप्ताह भर का समय और लग सकता है।
इस दिनों प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। राजधानी रायपुर तो लू की चपेट में है। गर्मी से लोग परेशान हैं। प्रदेशवासी मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 20 जून तक मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून में देरी की वजह अरब सागर में आए चक्रवात को बताया जा रहा है। बताया जाता है कि इस चक्रवात की तीव्रता बीते दिनों आए फैनी तूफान से अधिक है।
इस तूफान से नमी बिल्कुल नहीं आ रही है जिससे तापमान में और वृद्धि हो गई है। मंगलवार को रायपुर का तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया वहीं महासमुंद का तापमान 44 डिग्री के आसपास बना हुआ है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया है।
स्थानीय सिस्टम से बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक स्थानीय सिस्टम के सक्रिय होने से कई इलाकों में तेज हवा-तूफान के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। यह स्थिति दोपहर के बाद ही देखने को मिलेगी। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व ही गरज-चमक के साथ बारिश हुई थी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन इसके बाद उमस से लोग परेशान हैं।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान…
राजधानी रायपुर का 44.3 डिग्री
बिलासपुर 46.5 डिग्री
राजनांदगांव 46.2 डिग्री
यह भी देखें :
Add Comment